देश / विदेश मध्य प्रदेश सिवनी

ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 2 घायल

सिवनी 8 दिसंबर (lokwani) ।  जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में सिवनी-नागपुर मार्ग पर स्थित सुकतरा हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) से लगभग 2 किमी दूर आमगांव के खेतों के पास 8 दिसंबर सोमवार शाम लगभग 6.25 बजे रेडवर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी लाइन से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। घटना में पायलट अजीत चावड़ा व एक अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालाकि की दोनों घायल सुरक्षित बताए गए हैं, जिनका उपचार बारापत्थर के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार हवाई पट्टी में उतरने के दौरान ट्रेनी विमान का निचला हिस्सा बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी बिजली लाइनों से टकरा गया। गनीमत की बात रही बिजली तार टूटने के साथ ही ट्रेनी विमान जमीन पर गिर गया। इस दौरान बिजली लाइन ट्रिप होने से तारों में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध हो गया, जिससे बड़ी दुघर्टना टल गई। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी का लाइन स्टाफ व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रेनी विमान में सवार घायलों को अस्पताल रवाना किया। सूचना मिलते ही कुरई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गई। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने ट्रेनी विमान के दुघर्टनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया है। ट्रेनी विमान दुघर्टना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हालाकि दोनों खतरे बाहर बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *