“हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” – सुरक्षित यात्रा का संदेश सिवनी 29 सितम्बर (लोकवाणी)। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचआईटी ईस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मडई टोल प्लाज़ा पर एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना निदेशक श्रीमती आकृति गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। […]
Month: September 2025
SEONI : दुर्गा पंडाल में पिकअप घुसा, नौ लोग घायल, प्रतिमा भी खंडित
सिवनी 29 सितम्बर (लोकवाणी)। जिले के थाना डूंडासिवनी क्षेत्र के ग्राम बेलगांव स्थित बजरंग चौक दुर्गा पंडाल में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। नशे में धुत चालक गौरीशंकर गौतम (पिकअप क्रमांक MP-53-GA-0669) ने वाहन तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सीधे पंडाल में घुसा दिया। टक्कर से दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई और अफरा-तफरी मच गई। […]
विनोबा ऐप पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सिवनी के शिक्षक सम्मानित
सिवनी/घंसौर 11 सितबर (लोकवाणी)। विनोबा ऐप पर अपनी गतिविधियाँ और नवाचार साझा करने वाले चार शिक्षकों को विकासखंड स्तर का पोस्ट ऑफ द मंथ अवॉर्ड प्रदान किया गया। सम्मानित शिक्षकों में राजेश्वरी जंघेला, रीजनलाल बोपचे, राजेश राय और नफीसुन्निसा खान शामिल हैं। इन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और रचनात्मक प्रयासों के लिए बीआरसी कार्यालय […]
वनग्राम लेहङीकोल को राजस्व ग्राम में बदलने की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर सिवनी ने ग्रामीणों की मांग स्वीकार की
सिवनी/घंसौर 11 सितबर (लोकवाणी)। बरगी बांध से विस्थापित एवं प्रभावित वनग्राम लेहङीकोल को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने हाल ही में सिवनी कलेक्टर से चर्चा कर मांग रखी थी कि जिन भूमियों पर ग्रामीणों का कब्ज़ा है और जिनका वन अधिकार पत्र जारी हो चुका है, उन्हें […]
भ्रष्टाचार के मामले में सरपंच और सचिव को 7-7 वर्ष का कठोर कारावास
सिवनी 03 सितंबर (लोकवाणी)। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण कुमार वर्मा की अदालत ने ग्राम पंचायत बंधा और मकरझिर से जुड़े भ्रष्टाचार प्रकरण में तत्कालीन सरपंच बालाराम भलावी और तत्कालीन सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत को दोषी ठहराते हुए 7-7 वर्ष का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मीडिया सेल प्रभारी […]










