- 30 जून तक बढ़ी फसल ऋण की देय तिथि
सिवनी 01 जून 2021 (लोकवाणी)। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक विभाग भोपाल द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 सीजन में वितरीत अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि को 30 जून 2021 कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि लाॅकडाउन के चलते आवाजाही पर प्रतिबंध होने के कारण किसान ऋण नहीं चुका पाये थे, वहीं बताया गया कि कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से 7 प्रतिशत की दर से बैंकों द्वारा दिये गये 3 लाख रूपये तक के लघु अवधि के फसल ऋण की अवधि भी 30 जून ही रहेगी।
स्पष्ट है कि इस आदेश के बाद किसानों को भारी राहत मिलेगी, जहां पूर्व में अल्पकालीन फसल ऋण की अंतिम देय तिथि 15 जून थी, लेकिन अब किसान 30 जून तक आसानी से अपना ऋण जमा कर योजना का लाभ लेने में सफल होंगे।

