सिवनी 16 जून 2022 (लोकवाणी)।वर्तमान में मार्केट में तेल संकट उत्पन्न होने से सिवनी नगर के पेट्रोल पम्प में डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण (नगर पालिका परिषद सिवनी) निकाय को डीजल नहीं मिल पा रहा है जिससे अतिआवश्यक सेवाओं में संलग्न वाहन सफाई वाहन, फायर वाहन, अग्नि शमन सेवाऐं, जल परिवाहन आदि की सेवाऐं बाधित रहेगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर द्वारा कलेक्टर महोदय को उक्त संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया गया है एवं दूसरे पम्प से निकाय को डीजल उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया गया है।
