सिवनी

12 सितम्बर को नगर में आंशिक जलापूर्ति होगी

सिवनी11 सितम्बर 2022 (लोकवाणी )। आज दिनांक 11 सितम्बर 2022 को बंडोल सुआखेडा में वाटर सप्लाई की मैन राईजिंग पाईप लाईन फूट जाने से (जिसका मरम्मत कार्य जारी है।) अतः दिनांक 12 सितम्बर 2022 को सिवनी नगर में टंकी वाले क्षेत्रों एवं डायरेक्ट लाईन  वाले क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहने की संभावनाएं है।  जिसके लिये नगर पालिका सिवनी खेद व्यक्त करती है। आग्रह है कि अपने घरों में एक दिवस का जल संग्रहित करके रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *