सिवनी 17 जनवरी 2023 (लोकवाणी)।मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जो मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों का संयुक्त मंच है। सभी संगठनों की सहमति से अभिषेक त्रिपाठी सहायक ग्रेड-2 कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी को अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला सिवनी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर अभिषेक त्रिपाठी जिले को कर्मचारी संगठनों ने शुभकामनाएं दी है वही संगठन ने आपेक्षा व्यक्त की है कि मोर्चा के पदाधिकारियों से समन्वय कर संगठनात्मक कार्य करेंग तथा समय-समय में मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन एवं ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों कर्मचारियों के हितों के लिए सहयोग करते रहेंगे।
