सिवनी (LOKWANI) । विश्व संवाद केन्द्र महाकौशल प्रांत द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरुस्कार 2023 हेतु नारद जंयती के अवसर पर 14 मई को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ज्ञात हो कि विश्व संवाद केन्द्र महाकौशल प्रांत के द्वारा समग्र पत्रकारिता जीवन पर आधारित पत्रकारों को यह पुरुस्कार प्रदान करता चला आ रहा है। इस बार संस्कृति थिएटर भंवरताल, कल्चरल स्ट्रीट, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. नीरजा गुप्ता, कुलपति सांची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय तथा अध्यक्ष के रूप में श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम (आईईएस) अपरसचिव म.प्र. शासन उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम 14 मई 2023 दिन रविवार की दोपहर 2.30 बजे रखा गया है।
