सिवनी

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी का आज सिवनी ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क एवं संवाद



सिवनी 21 अक्टूबर (लोकवाणी)। विधानसभा क्षेत्र सिवनी के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी आज 21 अक्टूबर को  ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से संपर्क कर संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज आनंद पंजवानी ग्राम चंदौरी में सुबह 9 बजे, नकटिया में 10 बजे, सागर में 10.30 बजे, जटलापुर में 11 बजे, पोतलपानी में 11.30 बजे, औरिया में 12 बजे, दोपहर के समय ग्राम औरिया रैयत में 12.30 बजे, पिपरिया में 01 बजे, समनापुर में 01.30 बजे, गुढ़ी में 02 बजे, चारगांव में 02.30 बजे, लामटा में 03 बजे, बकौड़ी में 03.30 बजे, बाम्हनवाड़ा में 04 बजे, शाम के समय बखारी में 04. 30 बजे, खैरी में 05 बजे, भटमतरा में 05.30 बजे, गंगाढाना में 06 बजे, पांडीवाड़ा में 06.30 बजे, नंदौरा में 07 बजे, बरसला में 07.30 बजे, दानीमेटा में 08 बजे, रात्री में जामनटोला में 08.30 बजे, बकोड़ा सिवनी 09 बजे, बकोड़ा सिवनी में  09.30 बजे, बंधानी में 10 बजे में दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं साथी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *