सिवनी

प्रमुख घटनाएं: 01 दिसंबर 2020 का इतिहास

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।

1885 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का जन्म।

1924 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म।

1933 – कलकत्ता(काेलकाता) और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई।

1942 – मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी का जन्म।

1954 – प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म।

1954 – लोकप्रिय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म।

1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1974 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन।

1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1976 – बंगलादेश में जनरल जिया उर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1987 – अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाॅक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1988 – बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।

1990 – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का निधन।

1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।

1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2001 – अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।

2002 – ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।

2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *