देश / विदेश मध्य प्रदेश सिवनी

ढाबा एवं किराना दुकान से आबकारी विभाग ने जप्त की अवैध शराब, संचालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

सिवनी 02 अगस्त (लोकवाणी)। आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार 02 अगस्त 2024 को प्रातः आबकारी विभाग के सिवनी मण्डल की संयुक्त टीम के द्वारा कुरई क्षेत्र के ग्राम मोहगांव सड़क स्थित सोनी ढाबा एवं किराना दुकान में छापामारा कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार किराना दुकान संचालक अखिलेश सोनी आत्मज संतोष सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मोहगॉव सड़क के कब्जे से 17 बोतल बीयर एवं 22 पाव अंग्रेजी शराब तथा 24 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर जप्त की गई है। आरोपी अखिलेश सोनी के विरुद्ध आबकारी दक्षिण वृत्त की प्रभारी सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उप निरीक्षक द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1)क के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 18,000 रूपए हैं। आबकारी विभाग की आज की कार्यवाही में आबकारी सिवनी मण्डल के शहर वृत्त, दक्षिण वृत्त एवं उत्तर वृत्त का कार्यपालिक स्टॉफ का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *