- न्यासों के प्रतिभा सम्मान समारोह में 36 विद्यार्थी व 17 प्राचार्य होंगे सम्मानित
सिवनी 1 मार्च (लोकवाणी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विमला वर्मा जी द्वारा स्थापित न्यासों का प्रतिभा सम्मान समारोह 7 मार्च को आयोजित किया जायेगा। शैक्षणिक सत्र 19-20 की बोर्ड परीक्षाओं में जिले में प्रथम तीन स्थान पाने वाले 36 छात्र एवं सम्बंधित 17 शालाओं के प्राचार्य सम्मानित किए जायेंगे। उक्ताशय की जानकारी न्यास के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।
बताया गया कि ससम्मान के रूप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये की नगद राशि के साथ स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र और प्राचार्यों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सीबीएसई 10 वीं के आर्यश बजाज पिता जितेंद्र कुमार जैन, सुहानी रांगड़ाले पिता डॉ श्याम सिंग रांगड़ाले, वरुण परेता पिता आनंद परेता एवं यश बघेल पिता लक्ष्मण सिंह बघेल, सीबीएसई 12वी विज्ञान संकाय में आदि मिश्रा पिता मनोज मिश्रा, इशांत जायसवाल पिता संतोष जायसवाल, आयुषी चैरसिया पिता घनश्याम चैरसिया, यशिका बजाज पिता जितेंद्र कुमार जैन सीबीएसई 12जी कामर्स संकाय- मुस्कान आहूजा पिता मुरलीधर आहूजा, पायल गरेवाल पिता संदीप गरेवाल, अंजलि अवधिया पिता गोवर्धन अवधिया, एमपी बोर्ड 10वीं- कुमारी संध्या ठाकुर, रविन्द्र कुमार, गोरी कश्यप, एमपी बोर्ड 12 वीं- गृह विज्ञान
कु गुल्फसा खान, प्रथम, कु लायबा खान, द्वितीय एवं कु जैनब बानू , तृतीय वोकेशनल रीतेश, प्रथम, आदित्य साहू, द्वितीय, अखिलेश, तृतीय 12वी कृषि संकाय- ,कु पूर्वी साहू, कु शिवानी गोल्हानी, कु सोनल उइके, 12जी वाणिज्य संकाय- कु रुचि बघेल, कु खुशी गुप्ता, कु पलक भार्गव, 12जी ह्यूमैनिटीज- कु हीना परवीन, देवानंद, कु अनीषा, 12जी जीव विज्ञान – कुमारी खुशी विश्वकर्मा, कुमारी शैली ठाकुर, कुमारी नंदनी देशमुख, सौदे खान, 12जी गणित, सौरव साहू, कृष्णा दीवान, हर्षित रहांगडाले को सम्मानित किया जायेगा।
न्यास के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने बताया है कि संबंधित 17 शालाओं के प्राचार्यो को भी शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।सम्मानित होने वाले प्राचार्यों के नाम सर्वश्री सी.वी. धोटे, नीतू सिंह परिहार, अशोक डहेरिया, राघवेंद्र ठाकुर, सिस्टर फ्रांसिस, आर.पी. बोरकर, मो.नासिर सिद्दीकी, विमल ठाकुर, आर.एस. मेश्राम, एम.पी. मेश्राम, राजेन्द्र राहंगडाले, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, ए.एस. गौर, एस जॉन, ज्योति सिंह, श्रीमती ए.एस.मैकेंजी, एस. चतुर्वेदी शामिल है।
