- नगरीय निकाय के प्रमुख सचिव ने सिवनी में किया मास्क का वितरण
सिवनी 7 अप्रैल 2021 (लोकवाणी)। आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंहका दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत सिवनी नगर में आगमन हुआ। प्रमुख सचिव द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारीगणों के साथ एक आवश्यक बैठक ली गई, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा निकाय में चल रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव को अवगत कराई गई।
प्रमुख सचिव महोदय नगर पालिका सिवनी के द्वारा मोगली के कटआउट को मास्क पहनाकर सिवनी की जनता को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद कचहरी चैक पर बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों को मास्क का वितरण किया गया एवं उन्हे समझाईस भी दी गई कि मास्क पहनना आवश्यक है यह एक तरह से वैक्सीन का ही कार्य कर रहा है इसके उपरांत हास्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं मंडला के लिये प्रस्थान किया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह के साथ एवं नगरीय विकास जबलपुर के संयुक्त संचालक श्री कुमरे जी भी उपस्थित रहे।