- कुल 96 मरीजों का जिला चिकित्सालय सिवनी में चल रहा है इलाज
सिवनी 11 अप्रैल 2021 (लोकवाणी) । जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 379 पहुँच चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जारी किए गए बुलेटिन अनुसार 10 अप्रैल को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 89 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है, वही 75 मरीज स्वस्थ हुए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में 463 कोरोना जांच हेतु सेंपल लिए गए है वही अब तक जिले में कुल 80666 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए जा चुके हैं जिसमें से अब तक 2403 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 2013 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 379 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 269 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। जिला चिकित्सालय सिवनी के कोविड केयर सेंटर में पिछले 24 घंटे में 10 मरीज भर्ती कराए गए है तथा 74 व्यक्तियों को होम कोरेन्टाईन किया गया हैं। वर्तमान स्थिति में कुल 96 मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय सिवनी में चल रहा है।



