मध्य प्रदेश सिवनी

15 आक्सीजन कांसरटेटर मशीनें जिला चिकित्सालय पहुंची

15 आक्सीजन कांसरटेटर मशीनें जिला चिकित्सालय पहुंची
सिवनी 16 अप्रैल 2021(लोकवाणी)।े जिला चिकित्सालय में आज शाम 15 आक्सीजन कांसरट्रेटर मशीन पहुंच गई है। इस कार्य मे युवा भाजपा नेता अखिलेश खेडीकर जी ने अहम भूमिका निभाई। जिन्होने सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं जिला कलेक्टर श्री राहुल हरिदास फटिंग को इस मशीन की आवश्यकता एवं उपलब्धता की जानकारी दी तथा उपलब कराने मे सहयोग किया, जिस पर तत्काल 50 मशीनों का आर्डर दिया गया था। इन 15 मशीनों से आक्सीजन की आवश्यकता महसूस कर रहे व्यक्तियो की जान बचाई जा सकती है। शीघ्र ही दो दिन और 35 मशीनें सिवनी पहुचेगी।
इस दौरान सिवनी विधायकदिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी, श्री अखिलेश खेडीकर , संदीप मिश्रा एवं तुलसी हेल्थ केयर कंपनी के श्री शक्ति मेश्राम जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *