- इलाज के अभाव में तीन पत्रकारों का निधन, मानव अधिकार आयोग ने मांगा जबाव
भोपाल 23 अप्रैल 2021 (लोकवाणी)। मध्यप्रदेश के मंडला जिले मेकं कोरोना से पीडित तीन पत्रकारों का इलाज के अभाव में निधन हो जाने के मामले में मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश ने संज्ञान लिया है तथा अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जबाव मांगा है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मंडला जिले में कोरोना संक्रमण से एक सप्ताह के अंदर तीन पत्रकारों श्री संतोष तिवारी, श्री मदन पराते और वरिष्ठ पत्रकार श्री सलिल राय के निधन ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खडा कर दिया है। वहीं, प्रतिदिन कोविड-19 के तहत जारी गाईडलाईन और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी ढेर हो गये। इसीलिये इलाज के अभाव में पत्रकार साथी दम तोड रहे हैं। इस मामले में आयोग ने ’अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 6 मई 2021’ तक प्रतिवेदन मांगा है।




