- 22 नए पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में अब 133 एक्टिव केस
सिवनी 17 जनवरी 2022 (लोकवाणी)। जिले में कोविड-19 सैम्पिलिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु गत दिवस 483 तथा अभी तक कुल प्रगति 275217 सैंपल लिए गए।
उन्होंने बताया कि आज भेजे गये सैंपल की जांच में 22 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 6928 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चात अब तक 6767 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 133 केस है।