सिवनी

भाजपा ने तीन नगर पंचायतों के लिए घोषित किए पार्षद प्रत्याशी

सिवनी 17 जून 2022 (लोकवाणी)। भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी जिले की तीन नगर पंचायतें क्रमशः केवलारी, छपारा व बरघाट के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
नगर पंचायत केवलारी
भाजपा द्वारा घोषित सूची के अनुसार 13 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए है। जिसमें टैगोंर वार्ड से शिव चौधरी, सुभाष वार्ड से श्रीमति वर्षा उईके, अंबेडकर वार्ड से अनुराधा यादव, शास्त्री वार्ड से संदीप परते, विवेकानंद वार्ड से पुरूषोत्तम बघेल, नेहरू वार्ड से श्रीमति प्रभा भलावी, आजाद वार्ड से स्वराज सिंह बघेल, भगतसिंह वार्ड से श्रीमति नीलिमा बघेल, इंदिरा वार्ड से पवन यादव, मालवीय वार्ड से नीरज रानू ठाकुर, अंवति बाई वार्ड से श्रीमति गायत्री जंघेला, तिलक वार्ड से श्रीमति सुनीता बघेल, श्री राधाकृष्णन वार्ड से श्रीमति सरस्वती शिववेदी के नाम शामिल है।
नगर पंचायत छपारा
जिले की नगर पंचायत छपारा के 14 वार्डों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी धोषित किए है जिसमें रानी दुगावती वार्ड से श्रीमति मानवती सैयाम, सुभाष वार्ड से दिनेश उईके, शिवनगर वार्ड से राकेश भारद्वाज, तिलक वार्ड से श्रीमति शिवनीता राजपूत, शहीद वार्ड से चमन रूनेझा, महावीर वार्ड से अरिहंत जैन, अब्दुल कलाम वार्ड से श्रीमति शशि जैन, आजाद वार्ड से श्रीमति किरण कश्यप, विवेकानंद वार्ड से कृष्ण गोपाल साहू, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से श्रीमति निर्मला ठकरिया, महाराणा प्रताप वार्ड से श्रीमति रीना चौरसिया, भगतसिंह वार्ड से कुमारी पलक साहू, हनुमान वार्ड से शैलेन्द्र सिंह, शिवाजी वार्ड से शिवकांत सिंह के नाम शामिल है।
नगर पंचायत बरघाट
भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत बरघाट के 14 वार्डो के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिसमें मां गायत्री वार्ड से श्रीमति मनीषा धुर्वे, संतोषी वार्ड से विनोद रजक, सरोजनी वार्ड से श्रीमति चंद्रा लुधियाना, महात्मा गांधी वार्ड से अमित सूर्यवंशी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड से ज्ञानसिंह चौधरी, बजरंग वार्ड से श्रीमति इमरता साहू, सुभाष चंद्र बोस वार्ड से श्रीमति ममता पाठक, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से हेमंत राहंगडाले, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड से श्रीमति उर्मिला ठाकुर, इंदिरा गांधी वार्ड से श्रीमति किरण टेंभरे, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से श्रीमति पुष्पलता साहू, छत्रपति शिवाजी वार्ड से श्रीमति सरिता सूर्यवंशी, महाराणा प्रताप वार्ड से श्रीमति सरिता राहंगडाले, राजीव गांधी वार्ड से असंत उईके के नाम शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *