भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मेगा रोड शो
सिवनी 2 जुलाई 2022 (लोकवाणी)।
नगर पालिका परिषद सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के 24 वार्डाे में अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री हैं प्रह्लाद सिंह पटेल आयोजित मेगा रोड शो में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्त्ताओं की विशाल वाहन रैली नगर के मोती महल लाँन डूंडासिवनी से प्रारंभ हुई। उक्त रैली नगर के विभन्न क्षेत्रों से होते हुये छिंदवाड़ा रोड स्थित राजश्री पैलेस पहुंची जहां केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकत्ताओं व पार्षद प्रत्याशियों को संबोधित किया।
शनिवार को आयोजित रैली मोती महल डूंडा सिवनी से निकल कर बरघाट नाका, गणेश चौक, मिशन स्कूल, सिंधिया चौक, बाहुबली चौक, एसपी बंगला, बबरिया रोड, गायत्री मंदिर, पॉलिटेक्निक, ज्यारत नाका, पुलिस लाइन, सोमवारी चौक, पीजी कालेज, महाराज बाग, परतापुर रोड, सोमवारी चौक, डाकघर, गांधी भवन, गणेश चौक , जैन मंदिर शुक्रवारी, नेहरू रोड , गिरजाकुण्ड, दुर्गा चौक, ढीमरी मुहल्ला से होतेे हुये माता दिवाला, भवानी मढिया चौक, छिंदवाड़ा चौक राजश्री पैलेस पहुंची। जहां प्रहलाद पटेल ने भाजपा नेताओं को संबोधित किया।
इस दौरान प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि नरेंद्र मोदी एवं शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी वार्ड के मतदाताओं को दें। विकास ही जीत का मूल मंत्र है ऐसे में सभी कार्यकर्ता व उम्मीदवार मतदाताओं को यह भरोसा दिलाने का प्रयास करें कि जो विकास के काम वार्ड में नहीं हो पाए हैं उन्हें चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्ण करेगा।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, सांसद प्रतिनिधि संजीव मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा सहित सभी वार्डों के भाजपा उम्मीदवार एवं बूथ स्तर के महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सिवनी की जनता आर्शीवाद देती रही है
राजश्री पैलेश में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सिवनी की जनता भाजपा को हमेशा से आर्शीवाद देती रही है, अच्छे विकास कार्यो के मार्ग पर चलने का संबल दिया है। इस नगरीय निकाय चुनाव में मैं आर्शीवाद, सहयोग व मदद की आपेक्षा रखता हूं। पेयजल व्यवस्था के संबंध में श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2019 में पाईप लाईनों के माध्यम से 15.94 प्रतिशत पानी मिला करता था वही जल जीवन मिशन के माध्यम से अब सिवनी जिले में 42.12 प्रतिशत लोगों को पानी मिल रहा है। कोशिश है कि जिले के स्रोत विहीन क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। सिवनी नगर पालिका चुनाव को लेकर कहा कि सिवनी विकास का मॉडल होगा।
पत्रकार वार्ता में पटेल ने कहा कि वर्षा एवं दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले पानी का पुर्नउपयोग करना समय की आवश्यकता है। सीवर लाइन अब नगरों के लिए महत्वपूर्ण जरूरें बन गई हैं जिसे भाजपा की केंद्र सरकार पूर्ण करने का प्रयास कर रही है।