सिवनी

धरना प्रदर्शन कर, विशाल रैली निकाल आजाद अध्यापक संघ ने सौपा ज्ञापन

सिवनी 4 सिंतबर 2022 (लोकवाणी)। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज 4 सितंबर 2022 को सिवनी में लगभग 2000 अध्यापक शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में धरना देकर तथा विशाल रैली के रूप में चलकर जिला कलेक्टर सिवनी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से नवीन पेंशन योजना में सम्मिलित समस्त विभागों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया गया साथ ही अध्यापक शिक्षकों के आश्रितों हेतु अनुकंपा नियुक्ति तथा क्रमोन्नति एवं पदोन्नति का लाभ जो मध्य प्रदेश सरकार के प्रांत स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण संबंधित अध्यापक शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है तत्संबंधी आदेश शीघ्र ही राज्य स्तर से जारी किए जाने का निवेदन किया गया है । यदि अनुकंपा पदोन्नति क्रमोन्नति एवं पुरानी पेंशन संबंधी आदेश जोकि भारत के विभिन्न राज्यों में किए जा चुके हैं मध्य प्रदेश सरकार को भी उपरोक्त आदेश करना होगा , अन्यथा अध्यापक शिक्षक संवर्ग के ऐतिहासिक आंदोलन का सामना मध्य प्रदेश सरकार को करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *