सिवनी

सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा


सिवनी 29 जुलाई 2022 (लोकवाणी) मध्यप्रदेश के सिवनी जिला पंचायत के लिए हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा का कब्जा हो गया जहां श्रीमति मालती मुकेश डहेरिया निर्विरोध चुनी गई। ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिए 19 जिला पंचायत सदस्यों में तीन नामांकन पत्र डाले थे। गई। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। अध्यक्ष पद के दावेदार ब्रजेश बघेल का नामांकन जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत ना करने पर तथा रीना बरकडे का नामांकन आरक्षित वर्ग की जाति के अनुसार ना होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इस तरह भाजपा की ओर से दावेदार श्रीमति मालती डहेरिया निर्विरोध चुनी कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार ब्रजेश बघेल का नामांकन फार्म निरस्त किए जाने के विरोध ने निर्वाचन स्थल के बाहर कलेक्ट्रेट के सामने जमकर कांग्रेस ने विरोध व्यक्त किया।
इसी तरह जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दो नामांकन ब्रजेश बघेल व ललिता दीपचंद उईके ने दाखिल किए जहां ब्रजेश बघेल को 14 मत प्राप्त हुए और वे उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं श्रीमति ललिता उईके को 5 मत प्राप्त हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *