सिवनी 22 अगस्त 2022 (लोकवाणी)। सिवनी जिले में हो रही लगातार बारिश एवम आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार आज 22 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय अशासकीय एवम सी बी एस सी स्कूलों में अवकाश रहेगा।सभी शिक्षकों एवम विद्यार्थियों को तत्काल सूचना देवे। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई।
