सिवनी

प्रमुख घटनाएं: 10 जनवरी 2021 का इतिहास

1692 : कलकत्ता (अब कोलकाता) के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन।

1824 : ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट का निर्माण किया।

1836 : प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1838 : लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग लगने से नष्ट हो गया।

1840 : वर्दी पेनी पोस्ट यूनाइटेड किंगडम में शुरू की गई।

1860 : अमेरिका के लॉरेंस मैसाचुसेट्स में पेम्बर्टन मिल के गिरने से 146 श्रमिक मारे गए।

1863 : लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।

1901 : सिनसिनाटी शहर में स्थित ग्रैंड ओपेरा हाउस आग लगने से नष्ट हो गया।

1920 : वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1923 : अंतिम अमेरिकी सेना ने राइनलैंड (जर्मनी) छोड़ा।

1940 : प्रसिद्ध पार्श्वगायक येसुदास का जन्म।

1946 : लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1954 : ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे।
कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

1963 : भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।
जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।

1996 : जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।

2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।

2020 : सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा।

2020: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *