मध्य प्रदेश सिवनी

जनसेवा अभियान के तहत 1 लाख 12 हजार नए हितग्राहियों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोडे गए: मुख्यमंत्री श्री चौहान

सिवनी 5 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिला प्रवास के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय के कार्यालय के लोकार्पण के उपरांत कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोंधित करते हुए कहा कि हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया है, जिसके तहत एक लाख 12 हजार नए हितग्राहियों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़ दिए गए हैं। भाजपा की सरकार जनता की बेहतर सेवा करते हुए और संगठन के साथ काम करते हुए जनसेवा और विकास का नया रिकार्ड कायम करेगी।
भाजपा कार्यालय अटल विहारी वाजपेयी परिसर के प्रथम तल का लोकार्पण करने के बाद सभा स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थितजनों को संबोंधित करते हुए कहा, हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया था। इसके अंतर्गत एक लाख 12 हजार नए हितग्राहियों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़ दिए गए हैं। इससे जनता को सीधे काम मिलेगा। आगे कहा कि सिवनी में भाजपा का कार्यालय का लोकार्पण सभी के आनंद की बात है। इस कार्यालय में बैठकर विकास की योजनाएं बनायी जाएंगी, यह कार्यालय एक पवित्र मंदिर है। इस कार्यालय में बैठकर हम कार्य करेंगे, जन सेवा व संगठन की बात करेंगे, तथा जनता की सुनवाई भी इस कार्यालय में होगी।
आगे कहा कि भाजपा की सरकार जनता की बेहतर सेवा करते हुए और संगठन के साथ काम करते हुए जनसेवा और विकास का नया रिकार्ड कायम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, अब फिर में जल्दी ही सिवनी आऊंगा तो आप सभी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, आयुष मंत्री मध्यप्रदेश शासन रामकिशोर कावरे, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, सासंद डॉ, ढाल सिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय, राकेश पाल सहित जिला भाजपा के कार्यकारणी सदस्य व जिले से आये कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *