सिवनी 19 जुलाई (लोकवाणी)। जिले में विकास पर्व यात्रा में सिवनी आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिवराजसिंह चौहान के सिवनी आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में जिला प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल तक काले झंडे लेकर पैदल मार्च करतेे हुये विरोध प्रदर्शन करने निकले। इस दौरान पुलिस द्वारा अम्बेड़कर प्रतिमा के पास बलपूर्वक कांग्रेस कार्यकताओं को रोका गया, उन पर पानी की बौछारों का जमकर प्रहार किया गया तथा तीन-चार बसो मंे भरकर उन्हें अस्थायी जेल कंडीपार में भेेजा गया। इस दौरान लगभग 400 कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस प्रशासन के पास आंदोलनकारियों को ले जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं थी जहां मात्र 131 कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की गिरफतारी दर्शायी गयी। आंदोलन में सिवनी के सभी ब्लाको से जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों सहित समस्त मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही।
