सिवनी 21 जुलाई (लोकवाणी)। जिले में बारिस का दौर अनवरत चालू है वही 20 जुलाई को जिला मुख्यालय सिवनी के संजय वार्ड में घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर में शनिवार दोपहर हुई तेज बारशि के दौरान संजय वार्ड निवासी नवीन पुत्र परसराम सोनी (45) के घर की दीवार गिर गई। दीवार के मलवे में दबने से नवीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर के बगल में स्थित खंडहर मकान के पास से स्कूटी निकाल रहा था, तभी दीवार भरभराकर कर नवीन पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल नवीन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण में उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में मृत हुए परसराम सोनी के शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए।



