सिवनी 04 अगस्त (लोकवाणी)। जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चावी फुड इंडस्ट्री में टीन का शेड लगाने का कार्य चल रहा था। कार्य हेतु एक लंबी सीढ़ी लगाई गई थी। कार्य के दौरान सीढ़ी पर चढे दो लोग एकाएक विद्युत लाईन की चपेट में आ गए। जब दोनों को बचाने के लिए दो अन्य साथी आगे बढ़े तो वे भी करेन्ट की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार चारों व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया है जहां दो व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है तथा दो व्यक्ति सामान्य स्थिति में है।
चारों व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया जाकर उपचार किया जा रहा है। यह भी चर्चाएं है असुरक्षित तरीके से टीन शेड का कार्य चावी फुड इंडस्ट्री लखनवाड़ा में कार्य कराया जा रहा था, जहां एक ओर बारिश हो रही है वहीं सीढ़ी के फिसलने के कारण यह घटना कारित हुई है।
