मध्य प्रदेश सिवनी

अंर्तराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का छपारा में हुआ स्वागत

सिवनी/छपारा 11 सिंतबंर (लोकवाणी)। कर्नाटक के मंगलौर में गत दिनों 06 सितंबर से 08 सितंबर तक हुई अंर्तराष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में चयनित खिलाडियों का दल सिवनी जिले से भी पहुंचा था। विदित हो कि मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में चुने हुए खिलाड़ियों ने कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन से अनुमोदित सेल्फ डिफूस स्कूल आफ इंडियन कराटे मंगलोर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में छपारा नगर के रिया यादव ने और 01 गोल्ड मेडल और पलक बर्मन, राहुल यादव एक- एक रजत और गीतेश प्रजापति सहित 04 कांस्य पदक जीत कर नगर का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों के नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, शासकीय ठेकेदार जितेन्द्र सिंह राजपूत, थाना छपारा से उपनिरीक्षक वी.डी.कुमरे, एस एल उईके के साथ पुलिस बल सहित गणमान्य नागरिक एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *