1796 – बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नंदलाल बोस का जन्म।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म।
1889 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत।
1967 – भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1979 – हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का निधन।
1982 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।