-
जिले में मिला कोरोना का एक मरीज, 9 एक्टिव केस
सिवनी 1 मार्च 2021 (लोकवाणी)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी विकासखण्ड के ग्राम कान्हीवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं 2 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 69623 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1606 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1587 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 9 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 7 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।



