सिवनी

पर्यावरण दिवस पर जिले भर में किया गया वृक्षारोपण

  • पर्यावरण दिवस पर जिले भर में किया गया वृक्षारोपण
    सिवनी 05 जून 2021 (लोकवाणी)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में अनेक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों सहित अनेक संस्थाओं ने वृक्षारोपण किया तथा इस दौरान उसे संरक्षित किये जाने पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि वृक्षारोपण व इनकी सुरक्षा की जबावदेही हम सभी की है वर्तमान में इसकी महती आवश्यकता है वृक्ष हमेशा हमें शुद्ध आक्सीजन देकर मानव जीवन की रक्षा करते है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी इस बात का प्रण करें कि अपने-अपने घर आंगन में एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे तथा वृक्षों की रक्षा में योगदान देंगें।
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिधाम ट्रस्ट द्वारा पलारी टेकरी, प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर, वृद्धा आश्रम पहुंचकर विधायक दिनेश राय ने वृक्षारोपण किया तथा उसे संरक्षित किये जाने की बात भी कहीं। इस अवसर पर आलोक दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा, संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष शनिधाम ट्रस्ट पलारी, कमल अग्रवाल सचिव, संजय सोनी उत्तर मंडल नगर अध्यक्ष, राधेश्याम देशमुख, अजय पांडे, कपिल पांडे, सुखदेव वंशकार, श्रीमति श्वेता मिश्रा, श्रीमतिअनुराधा ठाकुर, अखिलेश चंकी पांडे, स्काऊट दल, महिला मंडल एवं कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग, मुख्य वन संरक्षक आर.एस. कोरी, डीएफओ, जनपद सीईओ मोनिका झारिया उपस्थित थी।
    पॉलटेक्रिक कॉलेज परिसर में हुआ वृक्षारोपण
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ सिवनी के कार्यकर्ताओं द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। जी.सी. गुप्ता, दिगंबर राहंगडाले, अशोक रजक, यू. पी. बघेल, दिलीप राहंगडाले एवं पन्नालाल पटले शामिल हुये।
    आदर्श चौरसिया लेडीस क्लब ने मनाया पर्यावरण दिवस
    अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की ईकाई महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमति सरिता विजय चौरसिया के कुशल नेतृत्व में आदर्श चौरसिया लेडीस क्लब सिवनी की अध्यक्ष श्रीमति आनंदी राजेश चौरसिया के मार्गदर्शन में समस्त महिला समिति के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया, हमारे क्लब का उद्देश्य महिला उत्थान के साथ-साथ और भी अनेक उद्देश्यों को करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी तारतम्य में पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी हमने कार्य किया, जिसके तहत हमने वृक्षारोपण का कार्य किया क्योंकि आज के परिवेश में लोगों को पर्यावरण की महत्ता समझ आ गई है कि अगर हम करेंगे प्रकृति का मान, तभी हमारा जीवन होगा आसान। आज आदर्श चौरसिया लेडीस क्लब सिवनी के द्वारा समाज की महिलाओं को घर पर ही ऑक्सीजन एवं औषधि युक्त पौधे लगाने का आव्हान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *