सिवनी

प्रमुख घटनाएं: 30 दिसंबर 2020 का इतिहास

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में देश की आजादी का झंडा लहराया।

1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।

1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 – जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये।

2001 – लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार हुआ।

2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई।

2007 – स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

2008 – सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2012 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *