दुराचार व हत्या के आरोपी ने लगायी फांसी
सिवनी 01 अगस्त 2021 (लोकवाणी)। जिले के अतंर्गत उपजेल लखनादौन में शनिवार की रात एक दुराचार व हत्या के आरोपी ने फांसी लगा ली। घटना के बाद लखनादौन पुलिस जांच में जुटी हुई है।
लखनादौन नगर निरीक्षक के.एस. मरावी ने जानकारी दी कि लखनादौन उपजेल में दुराचार व हत्या के मामले में भादवि की धारा 376, 302 के विचाराधीन कैदी अर्जुन मर्सकोले उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सहसना थाना लखनादौन ने शनिवार की रात फांसी लगा ली। मृतक पर एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या का आरोप था तथा वह वर्ष 2020 से लखनादौन उपजेल में बंद था। घटना के बाद मृतक के शव का रविवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
