धूमा थाना से नायक के पद पर पदस्थ श्रीराम पांडे हुए सेवानिवृत्त
सिवनी 25 अक्टूबर 2021 (लोकवाणी)। जिले के धूमा थाना में नायक के पद पर पदस्थ रहे श्रीराम पांडे अपनी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही विभाग से सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय सिवनी में उच्च अधिकारियों के द्वारा विदाई समारोह किया गया जिसमें उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान पूर्व में पदस्थ रहे पूर्व थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया जो कि वर्तमान डूंडा सिवनी थाना प्रभारी के द्वारा भी शाल श्रीफल भेंट करते हुए वरिष्ठ आरक्षक मनोज मरावी सहित डूंडा सिवनी थाना पुलिस के द्वारा श्रीराम पांडे से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें पद से स्वतंत्र होने पर विदाई दी गई।




