सिवनी 15 जून 2022 (लोकवाणी)। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष- 2022 के लिए 15 जून को नगरपालिका सिवनी के वार्ड क्रमांक 3 से श्रध्दा मिश्रा, वार्ड क्र. 5 से राजेश साहू एवं वार्ड क्र.1 से अपर्णा सराठे ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। बरघाट नगरपरिषद के वार्ड क्र. 14 से लीलावती ठाकुर, वार्ड क्र. 9 से रामप्रसाद राहंगडाले, वार्ड क्र. 15 से अजय कुडापे, वार्ड क्र. 2 से बाबर खान, वार्ड क्र. 3 से लता लुधियाना, वार्ड क्र. 5 से प्रकाश चौधरी एवं वार्ड क्र. 7 से फरजाना खान। इसी तरह नगर परिषद छपारा के वार्ड क्र. 5 के लिए श्रीमती अनीता लहोरिया, वार्ड क्र.6 के लिए अजय साहू, वार्ड क्र.14 के लिए आशीष ठाकुर एवं वार्ड क्र.15 के लिए पप्पू बरमैया तथा दीपू सुदन ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है।
