सिवनी

दो उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित

सिवनी 15 जून 2022 (लोकवाणी)। जिला स्‍तरीय गुण नियंत्रण दल के अधिकारी प्रफुल्‍ल घोडेसवार अनुविभागीय अधिकारी कृषि सिवनी एवं पवन कुमार कौरव सहायक संचालक कृषि द्वारा जिले की खाद बीज विक्रेताओं के दुकान एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। उक्‍त निरीक्षण में कृषि आदान विक्रेताओं के संस्‍थानों पर महत्‍वपूर्ण कमियां पाये जाने पर उपसंचालक कृषि सिवनी द्वारा कार्यवाही करते हुये किसान मित्र कृषि केन्‍द्र सिवनी एवं यशस्‍वी कृषि केन्‍द्र सिवनी को कारण बताओं नोटिस जारी कर, पाल कृषि केन्‍द्र बेलपेट एवं एग्री सेवा कृषि केन्‍द्र (बम्‍होडी़) सिवनी के उर्वरक लायसेंस निलम्बित किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *