सिवनी 15 जून 2022 (लोकवाणी)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिवनी द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गत 13.जून से 30 जून 2022 तक कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोगामिंग असिस्टेंट (छब्टज्), इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, सीविंग टेक्नॉलॉजी, डेस्कटॉप पब्लिसिंग ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, ड्राफ्टसमेन सिविल, स्टेनों हिन्दी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक (रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग) व्यवसाय हेतु सिवनी, बरघाट, कुरई, केवलारी, लखनादौन, छपारा व घंसौर में प्रारंभ हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन में त्रुटी सुधार 13.05.2022 से 30.06.2022 तक की जा सकती है।
