सिवनी

नपा सिवनी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

सिवनी 10 अगस्त 2022 (लोकवाणी)। नगर पालिका परिषद सिवनी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया। ज्ञात हो नगर पालिका परिषद सिवनी में 24 वार्डों में कांग्रेस के 13 तथा भाजपा के 10 व एक निर्दलीय पार्षद जीत कर आये थे। जहां बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सिवनी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करायी।
नगर पालिका सिवनी के अध्यक्ष पद के लिए करायी गई निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान उपरांत विजयी कांग्रेस प्रत्याशी शफीक खान को 13 मत प्राप्त हुए तथा निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ज्ञानचंद सनोडिया को 11 मत प्राप्त हुए। इस तरह से कांग्रेस ने नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बना लिया।

वहीं नगर पालिका परिषद सिवनी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली अमित डागोर को 13 मत तथा भाजपा के प्रत्याशी विजय गोलू मिश्रा को 11 मत प्राप्त हुए। इस तरह से कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद भी अपना कब्जा जमा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *