सिवनी

लखनादौन अस्पताल की छत पर मिला शव, समझाइश के बाद आक्रोशित ने खोला जाम

सिवनी 30 सितंबर 2022 (लोकवाणी)। जिले के लखनादौन विकासखंड मुख्यालय के सिविल अस्पताल की छत पर शुक्रवार की सुबह अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले व्यक्ति का शव अस्पताल के छत पर नग्न अवस्था में मिला। इसके बाद मृतक के स्वजनों व क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर में सिवनी-नरसिंहपुर बायपास मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद आक्रोशित स्वजन व क्षेत्रवासी शांत हुए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सिविल अस्पताल की छत पर विक्की कहार नामक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला है। सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए।शव मिलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे मृतक के स्वजनों व क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिवनी-नरसिंहपुर बायपास मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित स्वजनों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद ही सिवनी से नरसिंहपुर मार्ग पर आवागमन प्रारंभ हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *