सिवनी

10 हजार की रिश्वत लेते सहायक विस्तार अधिकारी धराया

सिवनी 30 सितंबर 2022 (लोकवाणी)। जिले के जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ सहायक विस्तार अधिकारी व प्रभारी लेखा शाखा गणाराम कटरे को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर के दल ने शुक्रवार की सुबह धरदबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस 27 सितंबर 2022 को प्रार्थी राजिकअंसारी निवासी बारापत्थर सिवनी ने लिखित शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में प्रस्तुत किया था कि आवेदक सचिव के पद पर कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बकोड़ी में पदस्थ है जिसकी वर्ष 2019 से 2021 तक की वेतन वृद्धि लगना है जो नहीं लगाई जा रही है। उक्त कार्य के लिए जब प्रार्थी जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ आरोपी गणाराम कटरे से मिला तो उसके द्वारा वेतन वृद्धि लगाने के एवज में 10000 रूपये रिश्वत की मांग की गई, जिसे शुक्रवार को लोकायुक्त टीम के द्वारा 10000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्यवाही में शामिल लोकायुक्त जबलपुर के दल में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *