सिवनी 11 अक्टूबर 2022 (लोकवाणी)। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत छपारा श्री श्याम गोपाल भारती के समय सीमा तथा सीएम हेल्पलाईन बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविरों के क्रियांवयन में लापरवाही बरतने के कारण, उनके इस कृत्य को कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही मानते हुए उनका माह अक्टूबर 2022 का वेतन आगामी आदेश पर्यन्त तक रोके जाने के आदेश जारी किए हैं।
