सिवनी 3 नवंबर 2022 (लोकवाणी)।भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का सिवनी जिले में 5 एवं 6 नवम्बर रजवाड़ा लॉन में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की दृष्टि से आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री जयदीप चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज रहांगडाले एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण वर्ग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा , राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री भाजपा शिवप्रकाश जी , प्रदेश प्रभारी भाजपा मुरलीधर राव , राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या,प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो रोहित चहल, प्रदेश महामंत्री भाजपा कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो वैभव पवार उपस्थित रहेंगे।




