1230- जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन।
1657- शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने स्वयं को बादशाह घोषित किया।
1746- स्पेनिश शासन के खिलाफ जेनोवा में विद्रोह किया गया।
1868- पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खुला।
1879- पहली स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गई।
1893- टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
1905- कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म।
1926- फोरवेल के टेक्सास शहर में जॉर्ज हासेल ने अपनी पत्नी और आठ बच्चों की हत्या की।
1928- ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 675 रनों से हराया।
1932- भारतीय अभिनेत्री नादिरा का जन्म।
1943- जापान के लड़ाकू विमान ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर बम गिराया।
पहली बार यहां दिन में हमला हुआ।
1946- भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950- सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1955- लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
1956- गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।
1971- भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974- माल्टा गणराज्य घोषित हुआ।
1989- मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1999- भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2000- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2003- चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
2013- रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन।
2016- अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम की प्रमुख जयललिता का निधन।