सिवनी 23 नवम्बर 2022 (लोकवाणी)।जिले के थाना केवलारी के अप.क्र. 587/2022 धारा 408, 409, 420, 467, 468, 471 भादवि वि के प्रकरण में फरार आरोपी सचिन दहायत पिता स्व. अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुंधरा कालोनी केवलारी पर पुलिस अधीक्षक सिवनी ने 10000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
बताया गया कि तलाश पतसाजी के लगातार प्रयास के बावजूद भी आरोपी सचिन दहायत पिता स्व. अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुंधरा कालोनी केवलारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिनकी लगातार तलाश पतासाजी जारी है आरोपी सचिन दहायत पिता स्व. अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुंधरा कालोनी केवलारी की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी में जन सहयोग आपेक्षित है।
केवलारी तहसील में आपदा राहत राशि 11.16 करोड़ के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव (मा.पु.से.) पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80-ब (1) में निहित प्रावधानो / शक्तियो का उपयोग करते हुए यह उद्घोषणा जारी की है। बताया गया कि जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी उल्लेखित प्रकरण में आरोपी सचिन दहायत पिता स्व. अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुंधरा कालोनी केवलारी की तलाश करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा (सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा ), जिससे आरोपी सचिन दहायत पिता स्व अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुधरा कालोनी केवलारी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके उसे 10000 /- (दस हजार रूपये) के पुरूष्कार से पुरुष्कृत दिया जावेगा। प्रकरण में एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी / कर्मचारी होने पर पुरूष्कार की राशि के वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सिवनी का होगा।


