सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिला मुख्यालय सिवनी में शुक्रवार की दोपहर 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी विपुल बरमैया को लोकायुक्त जबलपुर के दल ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक संजय तिवारी पिता स्व.श्री केवल प्रसाद तिवारी, उम्र-44 वर्ष, माध्यमिक शिक्षक , शासकीय माध्यमिक शाला, भोंगाखेड़ा जिला सिवनी की मां से नगर के भैरोगंज स्थित भूखंड को दानपत्र के आधार पर खसरे व ऋण-पुस्तिका में नाम दर्ज करने हेतु आरोपी पटवारी विपुल बरमैया ने 3 हजार रूपये की मांग की थी जिसके शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर को की थी जहां योजना अनुसार तहसील कार्यालय सिवनी में 25 नवंबर की दोपहर लोकायुक्त के दल ने पटवारी को 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते धरदबोचा।
लोकायुक्त जबलपुर के दल में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश कुमार बेहरा, निरीक्षक रंजीत सिंह व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।




