सिवनी

महेन्द्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व संजय दुबे का कार्यकारी अध्यक्ष का प्रभार

सिवनी। बीते दिवस 1 मई 2023 को न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिलास्तर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां संगठन में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लीलाधर राहंगडाले  के प्रांतीय इकाई में सहभागिता होने के कारण उक्त पद रिक्त बना हुआ था जहां सर्वसम्मति से महेंद्र डहरवाल को जिला अध्यक्ष पद व संजय दुबे  को कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। ज्ञात हो कि आगामी आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु लिया गया महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया है अब जिला कार्यकारणी के गठन की भी रूपरेखा बनायी जा रही है।
ंसंजय दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था में विसंगतियों एवं पदनामों के बदलाव जैसी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य संगठन का संघर्ष सतत जारी है। वही आने वाले महीनों में बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। इन नियुक्तियों पर सभी कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *