सिवनी। समीपस्थ ग्राम लूघरवाड़ा में जबलपुर मार्ग पर स्थित श्री अग्रसेन भवन परिसर में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (भालोटिया) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों व सामाजिकजनों ने तिरंगे को सलामी देकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ सभी अग्र बंधुओं ने मनाया। ध्वजारोहण के उपरांत अग्रसेन भवन परिसर में स्थित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन कर स्वल्पाहार का वितरण किया गया। अग्रवाल समाज के महासचिव श्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे से कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक में महाराज श्री अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।




