सिवनी। विधानसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मार्गों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
बताया गया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा सरकार द्वारा आमजनों की सुविधा हेतु 5720 लाख लागत का 26 किमी लंबा एवं 07 मीटर चौड़ा गोपालगंज से चक्की खमरिया, सकरदा, मरझोर होते हुए फुलारा मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रदेश सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय जनों की मांग पर उक्त मार्ग के निर्माण के लिए श्री राय द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाकर आग्रह किया गया था।




