सिवनी

सिवनी जिले की चारों विधानसभा में हुआ 86. 68 प्रतिशत मतदान

सिवनी 17 नवंबर (लोकवाणी) जिले की चार विधानसभा सीटें क्रमशः बरघाट, सिवनी, केवलारी व लखनादौन में  86.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी सहभागिता निश्चित की। 
जानकारी के अनुसार विधान सभा चुनाव के लिए बरघाट विस में 88.16  प्रतिशत, सिवनी विस में 84.03  प्रतिशत,  केवलारी विस में 90.44 प्रतिशत तथा लखनादौन विस में 84.58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से सिवनी जिले में औसतन 86.68 प्रतिशत मतदान किया गया। जिले की चारों विस में बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया गया।  ज्ञात हो कि सिवनी जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1074062 है, जिसमें पुरुष मतदाता 541001, महिला मतदाता 533043, थर्ड जेंडर 18 तथा नए जुडे युवा मतदाताओं की संख्या 49012 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *