सिवनी 03 दिसबंर (लोकवाणी)। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर ईवीएम मशीनों की गणना के प्रथम चक्र से कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि एक मात्र बरघाट सीट पर कमल (भाजपा) आगे हैं। दोपहर एक बजे तक मतगणना के छह चक्र पूरे हो चुके हैं। लगभग चालीस प्रतिशत मतों की गणना का कार्य पूरा हो चुका है। अभी तक हुई मतगणना के नतीजों में सिवनी, केवलारी, लखनादौन सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के प्रभाव वाले छिंदवाड़ा के पड़ोसी जिला सिवनी होने के कारण के चारों सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
सिवनी सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के आनंद पंजवानी 38015 मत लेकर 4298 मतों से आगे है। भाजपा से दिनेश राय 33717 मत लेकर दूसरे स्थान पर हैं। जबकि गोंगपा के रंजीत वासनिक को 8356 मत मिले हैं। यहां पर नोटा में 1280 मत डाले गए हैं।
मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण केवलारी विस सीट पर कांग्रेस के रजनीश हरवंश सिंह 41490 मत लेकर 15682 मतों से प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के राकेश पाल सिंह 25808 मत लेकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रीतम उइके को 6251 मत मिले हैं। यहां पर नोटा में 952 मत पड़े हैं।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित लखनादौन सीट में कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा 36459 मत लेकर 10216 मतों से आगे हैं। भाजपा के विजय उइके 26243 मतों के साथ दूसरे और गोंगपा के संतर बलारी 10464 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं। यहां पर नोटा को 1379 मत मिले हैं।
’बरघाट में कमल आगे’
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बरघाट विधानसभा में 6 चक्र तक हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के कमल मर्सकोले 34857 मत लेक1422 मतों से आगेे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अर्जुन सिंह काकोड़िया को 33435 मत मिले हैं। नोटा को 830 मत मिले हैं।
