सिवनी 28 मई (लोकवाणी)। नौतपा के चौथे दिन सिवनी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि नौतपा के तीसरे दिन बीते सोमवार को सोमवार को सुबह के समय अधिकतम तापमान 34.4 डिसे, न्यूनतम 23.6 डिसे तथा शाम के समय अधिकतम 42.8 डिसे तथा न्यूनतम 25.6 डिसे दर्ज किया गया था। वही नौतपा के चौथे दिन तापमान में बढोत्तरी हुई है। मंगलवार की सुबह अधिकतम तापमान 36.4 डिसे, न्यूनतम 24.6 डिसे तथा शाम समय अधिकतम तापमान 43.6 डिसे तथा न्यूनतम 24.4 डिसे दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन भर गर्म लपटे चलती रही वही नौतपा में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
